पूजा

अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर में अभिषेक का बड़ा महत्व है। श्रावणमास में भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर पर भगवान का मनोकामना अभिषेक का वृहद् आयोजन होता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रृद्धालू भाग लेते है। एैसी मान्यता है कि अभिषेक करने से अभिषेकार्थी की मनोकामना पूर्ण होती है। श्रृद्धालुओं के लिये उनकी सुविधानुसार तिथि को विद्वान पुजारियों द्वारा अभिषेक किये जाने की व्यवस्था हैं।

संस्कृत पाठशाला – मंदिर परिसर में मान्यता प्राप्त श्री पशुपतिनाथ संस्कृत पाठशाला संचालित है जिसमें विघार्थियों (बटुको) को संस्कृत एवं पुराणिक वेदपाठ की शिक्षा प्रदाय की जाती है।